{"_id":"5772b74e4f1c1bcb7379c556","slug":"first-rain-then-the-increased-humidity-sunshine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बारिश फिर धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बारिश फिर धूप ने बढ़ाई उमस
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने सूरज की तपिश से राहत दी। उसके बाद फिर निकली तेज धूप से उमस हो गई। इसके कारण दिन भर लोग परेशान रहे। वहीं दिनभर चली बिजली की आंख मिचौली ने मुश्किल बढ़ा दी। थोड़ी सी ही बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।
मंगलवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो झमाझम बारिश हो रही थी। सुबह आठ बजे तक आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। इससे उमस भरी गर्मी में और बढ़ोतरी हो गई। दो बजे के करीब आसमान में काली घटाएं घिर आईं और तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधा घंटा बाद आसमान साफ हो गया और एक बार फिर तेज धूप ने लोगों को तिलमिला कर रख दिया। इसके बाद देर शाम सूरज के अस्त होने तक उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया।
पूरे दिन चली बिजली की आंख मिचौली ने भी परेशान कर दिया। एक तो उमस के चलते कूलर और पंखे राहत नहीं दे पा रहे थे। थोड़ी बहुत राहत मिलती भी तो वह बिजली जाने से खत्म हो जाती। शहर भर में बिजली दिनभर आती और जाती रही। बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।