फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   FIR registered against three officials, including the MD and Unit Head, of Nyauli Sugar Mill.

Mainpuri News: न्यौली चीनी मिल के एमडी, यूनिट हेड समेत 3 अधिकारियों पर प्राथमिकी

Fri, 26 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against three officials, including the MD and Unit Head, of Nyauli Sugar Mill.
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र में नगरिया स्थित शेरवानी शुगर सिंडिकेट लिमिटेड (न्यौली चीनी मिल) के प्रबंध निदेशक (एमडी), यूनिट हेड और एजीएम वित्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिल प्रबंधन ने कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद गन्ना किसानों का 19.45 करोड़ बकाया भुगतान नहीं किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर मिल प्रबंधन के तीन शीर्ष अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जिला सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने सोरोंजी कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पेराई सत्र 2025-26 के दौरान न्यौली चीनी मिल ने 22 नवंबर, 2025 से पेराई कार्य शुरू किया था। 2 फरवरी, 2026 तक कुल 10.37 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की थी। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से निर्धारित दरों के मुताबिक खरीदे गए कुल गन्ने का उचित मूल्य लगभग 41.23 करोड़ रुपये और देय गन्ना विकास अंशदान 57.06 लाख रुपये बनता था।
विज्ञापन


नियमानुसार मिल को खरीद के 14 दिनों के भीतर किसानों को यह भुगतान कर देना चाहिए था, लेकिन मिल प्रबंधन लगातार इसमें कोताही बरतता रहा। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी कासगंज, उप गन्ना आयुक्त बरेली, आयुक्त गन्ना एवं चीनी उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी की ओर से मिल को भुगतान सुनिश्चित करने के लिए दर्जनों बार चेतावनी और नोटिस जारी किए गए, लेकिन मिल प्रबंधन की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जून 2026 तक चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 19.18 करोड़ रुपये का अवशेष गन्ना मूल्य और 27.06 लाख रुपये का अवशेष गन्ना विकास अंशदान बकाया था, जो कुल मिलाकर करीब 19.45 करोड़ रुपये बैठता है। मिल प्रबंधन की ओर से गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा था। पीड़ित लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रणय सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके आदेश पर सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर मिल के एमडी कुणाल यादव, यूनिट हेड इसरार अहमद और एजीएम (लेखा/वित्त) वेदप्रकाश शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि न्यौली चीनी मिल प्रबंधन के तीन अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed