फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hundreds of bighas of paddy crop submerged; demand for compensation raised.

Mainpuri News: सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न, मुआवजा दिलाने की मांग

Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of paddy crop submerged; demand for compensation raised.
बिछवां। किन्हावर, नगला जीसुख और सुल्तानगंज गांव के समीप बेवर ब्रांच नहर की पटरी कटने के कारण पानी खेतों में भर गया। सैकड़ों बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। एसडीओ नहर विभाग व उपजिलाधिकारी भोगांव को दी गई। ग्रामीणों में एकत्रित होकर कर्मचारियों की मदद से खंदी को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


बारिश होने के बाद नहर का पानी ओवरफ्लो हो गया। नहर की पुरानी पटरियां पानी के दबाव को नहीं रोक सकी। नहर का पानी पटरी से खेतों की तरफ उतरने लगा। पानी बहाव के कारण नहर की पटरी कटने से बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज के समीप फौजी पड़ाव की जमीन के सामने के सामने बेवर ब्रांच नहर में दो जगह खंदी लग गई। पानी का दबाव इतना तेज था कि किन्हावर, नगला जीसुख और सुल्तानगंज की करीब सैकड़ों बीघा से अधिक खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल हरेंद्र राजपूत ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


खंदी से इनका हुआ नुकसान

गांव सुल्तानगंज निवासी सुदर्शन दुबे, विमल दुबे, अनिल दुबे, मनोहर राठौर, बदन सिंह कठेरिया, रामप्रकाश राठौर, रघुनाथ, ऊदल शंखवार, प्रेमपाल सिंह, अभिषेक कुमार, जगन सिंह की फसलें जलमग्न हुई है। सभी ने एकत्रित होकर खंदी को बंद कर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed