फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   From the shine of Tarakashi to the sweetness of Sohan Papdi... the charm of the district

Mainpuri News: तारकशी की चमक से सोहन पापड़ी की मिठास तक... जिले का जलवा

Fri, 25 Sep 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
From the shine of Tarakashi to the sweetness of Sohan Papdi... the charm of the district
मैनपुरी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) नोएडा में जिले की पारंपरिक हुनर और स्थानीय उत्पादों की धूम है। सोहन पापड़ी के साथ तारकशी, हर्बल उत्पाद, परफ्यूम, केसर, मसाले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जूट के बैग और टेडी बियर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
विज्ञापन


नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे ट्रेड शो में एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) के तहत प्रसिद्ध सोहन पापड़ी को प्रदर्शित किया गया है। तीन मिष्ठान्न भंडारों के स्टॉल पर लोग इसके स्वाद और पारंपरिक तरीके से तैयार करने की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, ओडीओपी के तहत तारकशी के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। हर्बल प्रोडक्ट, परफ्यूम, केसर और मसाले भी प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन


सोहन पापड़ी जिले की खास पहचान है। ट्रेड शो में दूसरे शहरों और देशों से आए लोगों को इसका स्वाद और बनाने का पारंपरिक तरीका पसंद आ रहा है।

क्षितिज स्वरूप, मिठाई कारोबारी
ट्रेड शो में जिले के विभिन्न उत्पादों को पहचान मिल रही है। सोहन पापड़ी का स्वाद देश-विदेश से आए मेहमानों को पसंद आ रहा है। इससे कारोबार को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुश गुप्ता, मिठाई कारोबारी
ट्रेड शो में जिले के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदर्शित किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से कारीगरों, कारोबारियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को बड़े खरीदारों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है।

डॉ. बनवारी लाल, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed