{"_id":"d8ed2b191f37b157de597820af7b2f48","slug":"fhrega-gracefully-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से फहरेगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से फहरेगा तिरंगा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ जिले भर में शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाई जाएगी। स्वाधीनता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए जहां प्रशासनिक स्तर पर कई दिनों से तैयारियां की जा रहीं हैं, वहीं जनपद के आम लोग भी आवासों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारियों में जुटे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के खादी आश्रमों पर राष्ट्रीय ध्वज की जमकर खरीदारी की गई।
आजादी की वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। खादी आश्रमों पर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज खरीदे। सदर बाजार स्थित खादी आश्रम पर पूरे दिन राष्ट्रीय ध्वज खरीदने वालों की भीड़भाड़ लगी रही। उधर प्रशासन ने भी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपने मकान और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाएं और राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।
एडीएम सूर्यमणि लाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे नगर पालिका के शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद डीआईओएस और बीएसए के संयोजकत्व में समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 8:30 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौ बजे सरकारी और गैर सरकारी स्थलों पर शहीदों के नाम वृक्षारोपण किया जाएगा। 9:30 बजे पुलिस परेड एवं विभिन्न विभागों की झांकियों के साथ राजकीय दीक्षा विद्यालय से मार्चपास्ट का आयोजन किया जाएगा। मार्चपास्ट नगर पालिका के शहीद पार्क पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 बजे जिला चिकित्सालय में निशुल्क रक्त जांच शिविर एवं मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। 12.30 बजे विभिन्न विद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। शाम पांच बजे बेवर में शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। पांच बजे से नगर पालिका हाल में राष्ट्रीयता एकता पर विचार गोष्ठी, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।