{"_id":"ccd9beac5a0e27e469e4cf24ada153a1","slug":"fever-cold-diarrhea-increased-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार, कोल्ड डायरिया के रोगी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार, कोल्ड डायरिया के रोगी बढ़े
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में शनिवार को तेज बुखार, निमोनिया, टाइफाइड और कोल्ड डायरिया से पीड़ित रोगियों की भीड़ दिखी। जिला अस्पताल में शनिवार को 400 से अधिक रोगी उपचार के लिए पहुंचे। सुबह से ही रोगियों की भीड़ रही।
शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह से ही पर्चा बनवाने के लेकर दवा लेने तक रोगियों की लाइनें लगी थीं। सबसे ज्यादा रोगी बुखार, कोल्ड डायरिया, निमोनिया, टाइफाइड से पीड़ित थे। जिला अस्पताल पहुंचे सुखराम ने बताया कि उनके तीन वर्षीय पुत्र को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। शनिवार को जिला अस्पताल लाए। वहां बाल रोग विशेषज्ञ ने निमोनिया से पीड़ित बताया। बीना देवी का कहना था कि उनके पुत्र को शुक्रवार की रात से उल्टी दस्त होने लगे। चिकित्सक ने कोल्ड डायरिया से पीड़ित बताया।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर पीके गुप्ता का कहना है कि बुखार, निमोनिया, टाइफाइड और कोल्ड डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस मौसम में विशेषकर बच्चों को सर्वाधिक बीमारी होती हैं। बच्चों का बचाव करना चाहिए।