फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Female students organized an exhibition showcasing national symbols and culture.

Mainpuri News: छात्राओं ने सजाई राष्ट्रीय प्रतीकों और संस्कृति की प्रदर्शनी

Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Female students organized an exhibition showcasing national symbols and culture.
फोटो 49 तिरंगा मेला में राष्ट्रीय प्रतीक दिखातीं छात्राएं। स्रोत विद्यालय
मैनपुरी। श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतीकों और भारतीय संस्कृति से जुड़ी आकर्षक प्रदर्शनी लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में शीतल ने प्रथम, रश्मि ने द्वितीय और यशी शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या शोभा मिश्रा के निर्देशन में किया गया। इसके बाद निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। भाषण प्रतियोगिता में कृतिका दीक्षित पहले, शिल्पी दूसरे और सायला वारसी तीसरे रहीं। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में इफराह ने पहला, तान्या पांडेय ने दूसरा और सिद्दी कुशवाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed