फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmers harvesting paddy in the field attacked; beaten with sticks and clubs.

Mainpuri News: खेत में धान काट रहे किसानों पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers harvesting paddy in the field attacked; beaten with sticks and clubs.
मैनपुरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर में शनिवार सुबह खेत में धान की कटाई कर रहे किसानों को लाठी-डंडों से पीटा गया। हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव अस्यौली के रहने वाले ऊदल सिंह शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी धान काटने वाली मशीन (कंबाइन) से संसारपुर निवासी चमन कठेरिया के खेत में कटाई कर रहे थे। आरोप है िक तभी गांव सिकंदरपुर के रहने वाले विलाल, शीबू, इकलाख और उवैश लाठी-डंडे लेकर वहां आ पहुंचे। जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि यह उनका इलाका है और उनकी बिना इजाजत के यहां कोई मशीन नहीं चल सकती। इसके बाद ऊदल सिंह और सहयोगी रवि कठेरिया व करन कठेरिया को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया, शोर-शराबा सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले की इस घटना का पीड़ित ने वीडियो भी बनाया, झगड़े की सूचना पर यूपी 112 के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार सिंह सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed