फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   farmer sleeping under tin shed died due to lightning in Mainpuri

Mainpuri: आसमानी बिजली गिरने से टिनशेड के नीचे सो रहे किसान की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Sat, 16 Sep 2023 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

मैनपुरी में आसमानी बिजली गिरने से टिनशेड के नीचे सो रहे किसान की मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई।  

विज्ञापन
farmer sleeping under tin shed died due to lightning in Mainpuri
Mainpuri News: सूबेदार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की रात एक किसान टिनशेड के नीचे चारपाई डाल कर सो रहा था। रात को बारिश के साथ ही तेज धमाका हुआ। बिजली गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव का है। निवासी किसान सूबेदार (47) शुक्रवार को खाना खाने के बाद घर में पड़े टिनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। रात के समय हल्की बारिश के साथ ही तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। टिनशेड के नीचे सो रहे सूबेदार की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर परिजन जग गए। आनन-फानन किसान को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बिजली गिरने से किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed