{"_id":"6a1dcce45803d9667a067ffc","slug":"farmer-drowned-in-kali-river-while-bathing-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160429-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नहाने गया किसान काली नदी में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नहाने गया किसान काली नदी में डूबा, मौत
Mon, 01 Jun 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिछवां थाना क्षेत्र में हन्नूखेड़ा खेड़ा काली नदी में रविवार को नहाने गया किसान डूब गया। सोमवार दोपहर को शव मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव शास्त्री नगर निवासी 56 वर्षीय दीन दयाल बंजारा रविवार को पूर्णिमा पर काली नदी हन्नूखेड़ा में नहाने के लिए गए थे। जिसके बाद से ही वह घर वापस नहीं लौटे, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनका शव नदी में तैरता मिला। मृतक के पुत्र मोहर सिंह ने बताया कि रविवार को पिता नहाने गए थे। वापस न आने पर वह लोग तलाश कर रहे थे। रात भर उनका कोई पता नहीं लग सका।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पिता का शव काली नदी में किनारे पर मिला। किसान के नदी में डूब कर हुई मौत के बाद पत्नी इंदुमती व पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।