{"_id":"66cc68df96d38796ce03329b","slug":"farmer-died-due-to-snake-bite-who-working-in-field-in-mainpuri-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने डसा... कुछ ही देर में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने डसा... कुछ ही देर में हो गई मौत
Mon, 26 Aug 2024 05:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:07 PM IST
सार
मैनपुरी में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। जब तक घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Snake, सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की देर शाम खेत पर काम कर रहे एक किसान को सांप ने डस लिया। किसान किसी तरह से घर पहुंचा। हालत को देख परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन में चीख पुकार मची है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर की है। गांव निवासी जितेंद्र सिंह (35) रविवार की शाम को अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी झाड़ियों से निकल कर आए सांप ने जितेंद्र को काट लिया। पहले तो किसान ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जब हालत बिगड़ने लगी तो वह खेत से घर की ओर चल दिए। घर पहुंचते पहुंचते किसान की हालत काफी बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची बिछवां थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन