फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmer died due to bike collision in Mainpuri when crossing road

Mainpuri News: सड़क पार कर रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत, आरोपी गाड़ी लेकर फरार

Wed, 10 May 2023 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 06:11 PM IST
सार

मैनपुरी में सड़क पार कर रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Farmer died due to bike collision in Mainpuri when crossing road
किशनी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुसमरा चौकी क्षेत्र में पंचमपुर गांव के पास मंगलवार की शाम सड़क पार कर रहे एक किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। इटावा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव पंचमपुर निवासी किसान रामनरेश (53) मंगलवार की शाम किसी काम के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। इस बीच टक्कर मारने वाला बाइक सवार वहां से भाग गया। 

विज्ञापन

इलाज के दौरान रामनरेश ने दम तोड़ दिया

घायल को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। बुधवार को इलाज के दौरान रामनरेश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सैफई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए इटावा भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed