{"_id":"5925cc9e4f1c1ba7165365fb","slug":"families-in-captivity-in-partition-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद में परिवारीजनों को घर में किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे के विवाद में परिवारीजनों को घर में किया कैद
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 24 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में परिवारीजनों को घर में किया कैद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल में बुधवार दोपहर घरेलू बंटवारे को लेकर युवक ने परिवारीजनों को घर में ताला डालकर कैद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को मुक्त कराया। युवक को दोबारा से ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला अग्रवाल निवासी रमेश मिश्रा के चार पुत्र हैं। बड़ा पुत्र आए दिन जमीन बेचने को लेकर विवाद करता रहता है। बुधवार दोपहर भी उसका परिवारीजनों से जमीन को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने घर के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटा तक युवक की तलाश की। युवक को ढूंढने के बाद उससे चाबी लेकर घर का ताला खुलवाया। परिवारीजनों के सामने युवक द्वारा माफी मांगे जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने आगे से ऐसी हरकत न करने की कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।