फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fake socialists are wrong thing: Shivpal Yadav

नकली समाजवादी कर रहे गलत काम: शिवपाल यादव

Thu, 21 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 21 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fake socialists are wrong thing: Shivpal Yadav
सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि असली समाजवादी कभी कोई गलत काम नहीं करता। बहुत से नकली समाजवादी गलत काम करके पार्टी और सरकार को बदनाम कर रहे हैं। पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबूराम यादव ने हमेशा गलत काम और गलत काम करने वालों का विरोध किया। इसलिए अपराधी गुंडे उनसे डरा करते थे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव गुरुवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबूराम यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर नगर के सिरसागंज रोड पर स्थित बाबूराम यादव डिग्री कालेज प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

मंत्री ने बताया प्रदेश सरकार के कार्यकाल में राज्य में सड़कों, पुल, फोरलेन, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और मेट्रो रेल के निर्माण का प्रबंध किया है। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, रविंद्र प्रताप यादव ने 51 किलो की माला पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया। पूर्व विधायक अनिल यादव ने चांदी की गदा भेंट की। राहुल यादव और उमेश यादव तोरिका ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पूर्व लोकनिर्माण मंत्री ने पौधरोपण किया। सभा में पूर्व विधायक अवधेश यादव, मानिक चंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशु दिवाकर, पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, सुरेश पांडेय, डाक्टर सुमन यादव, चेयरमैन नगर पालिका मैनपुरी साधना गुप्ता, पीसीएफ निदेशक अनुजेश प्रताप यादव, भारत यादव, विशेश्वर यादव, शैलेंद्र यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रघुनंदन यादव, ग्रीश यादव, सेठ विजय सिंह यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा और संचालन हरपाल सिंह यादव ने किया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबूराम के पुत्र पूर्व विधायक अनिल यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा व बसपा में भाई बहन का रिश्ता
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं की इज्जत करना हमारी संस्कृति में है। भाजपा नेता ने मायावती पर जो अभद्र टिप्पणी की है। वह गलत है। भाजपा और बसपा के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। पहले मथुरा और बाद में कैराना इसका उदाहरण है। सपा ने सिर्फ विकास कराया है। तीन वर्ष में ही सभी वायदे पूरे कर दिए हैं। 2017 के चुनाव में भी सपा एकबार फिर पूरे बहुमत के साथ आएगी। गुरुवार को मंत्री शिवपाल कस्बा करहल में स्वर्गीय बाबूराम यादव की आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने आए थे। 
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में बसपा और भाजपा का कोई जनाधार नहीं हैै। भाजपा की नमामि गंगे और झाड़ू उठाना चर्चा में रहने के फंडे है। अभी तक बनारस में भी सफाई नहीं हुई है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। मथुरा के जवाहरबाग कांड के बारे में कहा कि यदि रामवृक्ष हमारा साथी होता तो वह हमारे खिलाफ एफआईआर नहीं कराता। 10-12 साल पहले कभी वह हमारे साथ था लेकिन उसके बाद नहीं। कार्रवाई में इसलिए देरी हुई कि वहां पर महिलाएं और बच्चे भी थे। उनकी सुरक्षा का सवाल था। बाबूराम कुशवाह और स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि उनसे कभी हमारी बातचीत नहीं हुई तो बिगड़ेगी कहां से।

मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मीडियाकर्मी भाजपा की भाषा बोलते हैं। शीला दीक्षित के आने के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों के आने से सपा अपने आप ही मजबूत होती जाएगी। उन्होंने 2017 के चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम चाहते हैं कि लोहिया, चौधरी चरण सिंह और गांधी के अनुयायी एक मंच पर आएं। ताकि सांप्रदायिक ताकतों से मुकाबला कर सकें। गठबंधन का कोई विचार नहीं है। खुद के करहल से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले की नेता जी जो फैसला करेंगे वही मान्य होगा। अवैध शराब और एटा हादसे पर बोले कि जिलेभर के अधिकारियों को दो नंबर के कामों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed