फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   fake army recruitment mastermind arvind arrested

UP: 150 से अधिक महिलाओं से संबंध...एआई से बनाए फोटो, करोड़ों हड़पने वाले ठग की ऐसी करतूत; पुलिस भी चकरा गई

Thu, 05 Jun 2025 07:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 05 Jun 2025 07:36 PM IST
सार

पुलिस के अरविंद के बारे में जानकारी मिली है कि वह रंगीन मिजाज था। 150 से अधिक महिलाओं के साथ उसके संबंध रह चुके हैं। इस बात को वह बड़े ही रुतबे के साथ बताता था।

विज्ञापन
fake army recruitment mastermind arvind arrested
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स के नाम से सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण केंद्र की आड़ में देशभर के युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला अरविंद पांडेय और उसकी पत्नी सुमित्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब मुकेश उर्फ रामपाल यादव और प्रकाश नाम के व्यक्ति की तलाश में लगी है। मुकेश उर्फ रामपाल डीड लेखक है। वहीं, प्रकाश, बिहार का रहने वाला है। मुकेश ने अरविंद को किशनी में जमीन किराए पर दिलाई थी। प्रकाश ठगी की रकम को मैनेज करता था।
विज्ञापन


अरविंद पांडेय, जो कि मूलरूप से राजपुर, कुर्रा का रहने वाला है। शहर के गाड़ीवान मोहल्ला और फरीदाबाद, हरियाणा में भी आवास है। अरविंद अपनी कथित पत्नी सुमित्रा के साथ मिलकर किशनी में भारतीय प्रोटेक्शन पुलिस फोर्स के नाम से भर्ती प्रशिक्षण केंद्र अवैध रूप से संचालित कर रहा था। तेलंगाना के पिता-पुत्रों ने इसके खिलाफ नौकरी के नाम पर 3-5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति ठगने की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच कर पुख्ता सबूत एकत्रित करते हुए अरविंद और सुमित्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

अरविंद के संबंध में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वह रंगीन मिजाज था। 150 से अधिक महिलाओं के साथ उसके संबंध रह चुके हैं। इस बात को वह बड़े ही रुतबे के साथ बताता था। पिछले दिनों शहर में खोले गए एक ऑफिस में रखी गई लड़की को भी वह घुमाने लगा था। उससे रुपयों के लेने-देन पर विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें- नफरत की इंतहा: पहले गला दबाया, फिर ईंट से कुचला सिर, दो बार लाश के साथ की बर्बरता...परिचित ने इसलिए की हत्या

 
विज्ञापन

ये लोग भी रडार पर
अरविंद पांडेय के करीबियों को भी पुलिस ने रडार पर ले लिया है। अरविंद के आयोजनों में शामिल होने वाले, उससे गिफ्ट लेने वाले 100 से अधिक लोगों की सूची इंस्पेक्टर ललित भाटी ने तैयार की है। इंस्पेक्टर के अनुसार अरविंद के साथ उसकी काली करतूत के खेल में इन लोगों की भी भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है। इसके अलावा अरविंद के कई फोटो मिले हैं, जो कि उसने एआई की मदद से बनाए हैं, जिनमें वह डीजीपी जैसे अधिकारियों के साथ अध्यक्ष वाली कुर्सी पर बैठा हुआ दिख रहा है। इन फोटो को वह सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।

सुमित्रा की चचेरी बहन को भी जाल में फंसाया
पुलिस ने इस कांड में अरविंद की कथित पत्नी सुमित्रा को भी जेल भेजा है। पुलिस जांच में यह भी पता लगा है कि अरविंद ने सुमित्रा की चचेरी बहन को भी जाल में फंस लिया था। उसे एयर होस्टेस बनाने के सपने दिखाए थे। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, कुछ संदिग्ध आरोपी हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed