{"_id":"6a94750c4214d4ae940f2c94","slug":"explanation-sought-regarding-the-absence-of-the-lab-technician-and-pharmacist-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-165715-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पर मांगा जवाब
विज्ञापन
फोटो 13 स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सीएमओ। स्रोत विभाग
मैनपुरी। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को हुआ। मेलों में 1692 मरीजों को उपचार दिया गया। 21 मरीजों की जांच कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। एक लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर जवाब मांगा गया है। रोस्टर की स्थिति सही न मिलने पर चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी दी है।
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजहांपुर घिरोर में लैब टेक्नीशियन विक्रम सिंह हस्ताक्षर करने के बाद मौके पर नहीं मिले। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण यादव ने माइक्रो प्लान में बदलाव की जानकारी जिला मुख्यालय को नहीं दी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए कि किसी भी योजना में बदलाव की सूचना जिला मुख्यालय को अवश्य दें। इसके बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोदना घिरोर पहुंचे। यहां फार्मासिस्ट मनोज कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अपनी ड्यूटी की जानकारी न होने की बात कही। सीएमओ ने अनुपस्थित लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट से जवाब मांगा है।
-- -
गोदना में मिलीं खामियां
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गोदना में इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। यहां पर इमरजेंसी ट्रे अधूरी मिली। उन्होंने एनबीएसयू, केएमसी और लेबर रूम का भी जायजा लिया। इन स्थानों पर शौचालय और बाथरूम बंद मिले। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में कमी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।