{"_id":"58c97c824f1c1b6b3732b77d","slug":"examinations-will-be-conducted-by-82878-candidates-from-the-up-board-examinations-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 82878 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 82878 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 82878 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही हैं। इनमें 82 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। जिले को 28 सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं 11 संवेदनशील केंद्रों पर 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्त की है। पांच सचल दस्ते परीक्षा के दौरान निरंतर भ्रमण करते रहेंगे। बुधवार को दिन भर परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सीटिंग प्लान करते नजर आए।
बुधवार को दिनभर परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकांश केंद्रों पर सीटिंग प्लान बनाने और पर्चियां चिपकाने का कार्य दिन भर चलता रहा। छात्रों के बैठने के बंदोबस्त होते रहे। बैंचों पर कहीं पर्चियां तो कहीं चाक से रोल नंबर लिखे जा रहे थे। दोपहर बाद कालेजों के नोटिस बोर्ड पर सीटिंग प्लान के बारे में संबंधित जानकारियां लगाई जा रही थीं। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के 213 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 47043 और इंटर के 35835 कुल 82878 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के पहले दिन 16 मार्च को सुबह की पाली में प्रात: 7:30 बजे से 10:45 बजे तक हिंदी की और इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा होगी।
मोबाइल, कैल्कुलेटर प्रतिबंधित
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या कैल्कुलेटर ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास की फोटोस्टेट मशीन की दुकानें और पीसीओ भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बाहर से नकल रोकेगी पुलिस
यूपी बोर्ड परीक्षा में बाहर से नकल रोकने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबधित थाने की पुलिस को जिम्मेदार बनाया गया है। शासन के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र में बाहर से नकल अंदर न जाने पाए इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित थानाध्यक्ष को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र व्यवस्थापक पुलिस बल को अंदर भी बुला सकेंगे।
नकल रोकने को किए गए इंतजाम
: नकल पर अंकुश लगाने को 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
: जिले में 11 संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं।
: जिले के परीक्षा केंद्रों पर 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
: केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
: परीक्षा केंद्रों के अंदर मीडियाकर्मियों के जाने पर भी रोक लगाई गई है।
: नकल कराने वालों को जेल भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं।
नकल होते मिली तो रिपोर्ट
डीएम चंद्रपाल सिंह ने बताया कि जिस केंद्र पर नकल होने की शिकायत मिलेगी उसकी परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। नकल में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। लगातार गड़बड़ी होने की शिकायत प्राप्त होने पर केंद्र को बीच में ही परिवर्तित किया जा सकता है। नकल करने की शिकायत सही पाए जाने पर विद्यालय की मान्यता समाप्त करने, उन्हें ब्लैक लिस्टिड घोषित करने और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां शासन द्वारा प्रदत्त कर दी गई हैं।
आंतरिक सचल दल नियुक्त करें
डीआईओएस आरपी यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वह आंतरिक सचल दल नियुक्त कर विद्यालय के गेट पर ही छात्रों की सघन तलाशी लें। यदि तलाशी के दौरान या बाद में किसी के पास से नकल पाई जाती है तो उत्तरदायी आंतरिक सचल दल होगा। परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष का ब्लैक बोर्ड साफ होना चाहिए।
डीआईओएस कार्यालय में रही गहमागहमी
डीआईओएस कार्यालय में देर शाम तक गहमागहमी रही। डीआईओएस से लेकर क्लर्क तक दिनभर केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी पत्र बांटते रहे। साथ ही उनका सत्यापन करते रहे।
ऑनलाइन भेजें अनुपस्थिति
मैनपुरी (ब्यूरो)। डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक अपनी यूजर आईडी खोलेंगे। उसमें दोनों पालियों में शामिल होने वाले परीक्षार्थियाें की सूची, रौल नंबर आदि आ जाएंगे। इसमें अनुपस्थित छात्रों के सामने क्लिक करने करें। जिससे उनकी अनुपस्थिति दर्ज हो जाएगी।
बेसिक के 426 शिक्षक करेंगे ड्यूटी
डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि उन्होंने बीएसए रामकरन यादव से भी बेसिक के 426 शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगवाई है। वहीं माध्यमिक के 2995 शिक्षक कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी देंगे। ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।
दो कंट्रोल रूम बने
डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की सूचना देने के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। प्रथम पाली में प्रधानाचार्य रघुराजपाल और दूसरी पाली प्रधानाचार्य एसपी सिंह ड्यूटी देंगे। कंट्रोल रूम का नंबर 05672240544 होगा।
परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी एक नजर में:
हाईस्कूल बालक बालिका
संस्थागत 28610 18258
व्यक्तिगत 63 112
योग 28673 18370
इंटर
संस्थागत 20420 14631
व्यक्तिगत 506 278
योग 20926 14909
हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थी: 47043
इंटर में कुल परीक्षार्थी: 35835
योग: 82878