फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Examinations of congressional schools between dislikes

अव्यवस्थाओं के बीच हुई परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं

Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Examinations of congressional schools between dislikes
अव्यवस्थाओं के बीच हुई परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं अव्यवस्थाओं के बीच शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन प्राथमिक और जूनियर में प्रथम पाली में हिंदी और कक्षा 6 से 8 तक का दूसरी पाली में हमारा पर्यावरण की परीक्षा संपन्न हुई।  
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों के सचल दल ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया। वहीं परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं के पहले दिन ही अव्यवस्थाएं रहीं। कई विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाएं भी शनिवार को ही मंगाई गईं। इसके चलते परीक्षा देरी से शुरू हो सकी। जिले के 1506 प्राथमिक और 548 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.50 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। परीक्षाएं दो पालियों में परीक्षाएं हुईं। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक कक्षा एक से आठ तक की हिंदी की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में सुबह एक बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षा चार से आठ तक पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र बीएसए कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।  
विज्ञापन


आधा दर्जन स्कूलों में नहीं हुई परीक्षाएं
परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से कराने का दावा करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग की पोल खुल गई। अधिकारियों की लापरवाही के कारण किशनी और कुसमरा में तो प्रश्नपत्र  देर से पहुंचे। परीक्षा तिथि समय से घोषित होने के बाद भी किशनी और कुसमरा क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों में तो परीक्षा ही नहीं हो पाई। वहीं बीएसए रामकरन यादव का कहना है कि सभी एबीएसए, बीआरसी और शिक्षकों को परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। जिन विद्यालयों में परीक्षा नहीं हुई है उनमें पुन: परीक्षा कराई जाएगी। इस बार परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
शिक्षकों ने पेपर किया हल
 विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के विद्यालयों में जमकर नकल हुई। वहां शिक्षकों ने बच्चों के प्रश्न हल किए। साथ ही समूह बनाकर बच्चों ने पेपर हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed