फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Every section of society is distressed under the BJP government.

Mainpuri News: भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान-सांसद डिंपल यादव

Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Every section of society is distressed under the BJP government.
फोटो 26 किशनी क्षेत्र में एक परिवार में शोक जताती सांसद डिंपल यादव। संवाद
किशनी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव शनिवार को किशनी क्षेत्र के गांव किशनपुर मुर्गिया, हविलिया, डांडी भट्टा और चांदा पहुंची। एक सितंबर को हरियाणा के पलवल में किशनी क्षेत्र के पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर परिजन से मिलकर शोक जताया। सांसद ने चांदा में मृतक विजय यादव के भाई देवराज यादव को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सभी मृतक समाजवादी परिवार के थे। पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा की तैयारी तेजी से चल रही है। भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। सरकार का लोकतंत्र और न्यायपालिका में भरोसा नहीं है। प्रदेश में अधिकारी भाजपा के इशारे पर नियम और कानून को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, रामपाल सिंह यादव, डॉ.पारुल शंकर, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, डॉ. गजराज यादव, मुकुल यादव, सुमन दिवाकर, नृप चौधरी, सत्यम कठेरिया, संजीव सविता, गौरव दयाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed