{"_id":"69d028a9996a2334d705c234","slug":"evaluation-of-up-board-answer-sheets-completed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-156870-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
Link Copied
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। अंतिम दिन राजकीय इंटर कॉलेज पर अवशेष 2435 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 6 अप्रैल तक अंकेक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में हाईस्कूल की 149044 और इंटरमीडिएट की 146844 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी और जैन इंटर कॉलेज करहल पर किया गया। जबकि पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी और नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अब तीन दिन तक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा। छह अप्रैल तक अंकेक्षण का कार्य पूरा कर परीक्षा संबंधी अभिलेख संबंधित बोर्ड को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।