फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Escort scheme to transport 437 differently-abled individuals to school.

Mainpuri News: 437 दिव्यांगों को स्कूल पहुंचाएगी एस्काॅर्ट योजना

Wed, 12 Aug 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Escort scheme to transport 437 differently-abled individuals to school.
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की शारीरिक अक्षमता से अब उनकी शिक्षा बाधित नहीं होगी। जिले के 437 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को एस्कार्ट योजना के तहत भत्ता दिया जाएगा। साथ ही विशेष आवश्यकता वाली (सीडब्लूएसएन) छात्राओं को भी भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए बालिकाओं में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए समेकित शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत ऐसे बच्चों को अभी तक ट्राइसाइकिल या अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे स्कूल आ जा सकें। जिले में ऐसे तमाम बच्चे हैं, जो स्वयं उपकरणों के सहारे स्कूल आ जा नहीं सकते है। इन छात्रों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए अभिभावकों को साथ आना पड़ता है। जिससे गरीब परिवारों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाने में अतिरिक्त भार पड़ जाता है। ऐसे छात्र-छात्राओं को एस्काॅर्ट योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत संबंधित छात्रों के अभिभावकों को 600 रुपये प्रति माह के हिसाब से 10 माह का भत्ता खाते में भेजा जाएगा। जिले में 437 छात्र-छात्राओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाली छात्राओं के परिषदीय स्कूल में प्रवेश पर हर माह 200 रुपये और 10 माह में कुल 2 हजार रुपये प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed