फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Entered house obscene act with woman tried to forcibly apply color

Mainpuri: घर में घुसकर जबरन लगाया रंग, महिला से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर किया लहूलुहान

Sat, 15 Mar 2025 02:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Mar 2025 02:51 PM IST
सार

होली पर अराजकतत्व एक घर में घुस गए। महिला को जबरन रंग लगाने का प्रयास किया। विरोध पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। परिजनों को लहूलुहान कर दिया।
 

विज्ञापन
Entered house obscene act with woman tried to forcibly apply color
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी में होली की पूर्व संध्या पर अराजक तत्वों ने जमकर बवाल किया। एक महिला को जबरदस्ती घर में घुसकर रंग लगाया। विरोध करने पर परिजन को सरिया और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस के आने से पहले आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


एक काॅलोनी के रहने वाले युवक ने बताया कि 13 मार्च की रात को वह परिजन के साथ घर पर थे। माता जी के देहांत होने की वजह से सभी परेशान थे। तभी लालपुर सगौनी का रहने वाला आरोपी जो कि बडे़ भाई का रिश्तेदार है, वह अपने साथियों के साथ आया और पत्नी के साथ होली खेलने की जिद करने लगे। 
विज्ञापन


पत्नी ने गमी की वजह से होली खेलने से मना किया तो आरोपी जबरदस्ती करने लगे। जब घरवालों ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने पर आमादा हो गए। शोर शराबा होता देख आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से भागए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पुलिस को सूचना दे रही रहे थे। तभी आरोपी फिर से 7-8 साथियों के साथ आए और सरिया और डंडों से परिजन को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनकी पत्नी को जबरदस्ती रंग लगाया और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उन्हें, बडे़ भाई, पिता को बुरी तरह से पीटा, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में आ गया, कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed