फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Energy, environmental models presented

ऊर्जा, पर्यावरण से संबंधित प्रस्तुत किए मॉडल

Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Energy, environmental models presented
ऊर्जा, पर्यावरण से संबंधित प्रस्तुत किए मॉडल - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक स्तर की जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जीआईसी के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 108 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, जैव विविधता, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गणित भौतिकी आधारित खेल, मानव जीवन में विज्ञान का महत्व आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें एसबीआरएल के अर्चित कुमार, जैन इंटर कालेज करहल के श्रवण कुमार, एसएसडी घिरोर के राहुल सिंह, सीआरबी की मोना सक्सेना, आरसी की आयूष पांडेय, सुदिति ग्लोबल की यश पांडेय, आजाद इंटर कालेज करहल की कंचन वर्मा, सीआबी की ओम मिश्रा, जीआईसी की विश्वदीप सिंह, जीजीआईसी की प्रती सक्सेना, जवाहर नवोदय भोगांव के रिति वर्मा को टॉप टेन में चुना गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार यादव, नोडल अधिकारी सुरेश कुमार प्रवक्ता भौतिक विज्ञान की देखरेख में हुई। निर्णायक मंडल में चित्रगुप्त महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. नुपुर सिन्हा,  डा. आलोक सक्सेना प्रवक्ता, पालीटेक्निक के प्रवक्ता राजबहादुर सिंह ने निभाई। सभी चयनित मॉडलों के प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान की गई और प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार शाक्य, रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह चौहान, कमल बाबू, जगदीश सिंह पाल, राहुल गुप्ता, डॉ. ललित कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण यादव, बलराम सिंह, प्रेमपाल सिंह राठौर, सुभाष चंद्र यादव, आशी सिंह, पूनम दुबे, अर्चना यादव, आभा मिश्रा, उमाशंकर यादव, अनिल कुमार जैन, एचके, एनके पांडेय, प्रियंका शाक्य, प्रेम सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, योगेश यादव, विदेश बाबू, वीना राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed