फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Emphasis on environmental protection in the Maha Kumbha

महाकुंभ में पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on environmental protection in the Maha Kumbha
बेवर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विकास खंड बेवर के गांव खांकेताल में महाकुंभ आयोजित किया गया। केंद्रीय समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित महाकुंभ में राज्यसभा सांसद बाबू दर्शन सिंह ने कहा कि हम लगातार धरती का दोहन कर रहे हैं। प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने के चलते भूस्खलन, बाढ़ एवं सूखा जैसी आपदाएं आ रही हैं। दिन प्रति दिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अंधाधुंध वृक्षों के कटान से जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। इसे हम नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन

डाक्टर यदुराज सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण पेड़ों का अंधाधुंध कटान है। हम सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम उठाने होंगे तभी पर्यावरण संतुलित रह सकेगा। गौतमबुद्ध नगर यूनीवर्सिटी नोएडा के मनोवैज्ञानिक डाक्टर आनंदप्रताप सिंह ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझनी होगी। मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिक आरपी जोशी ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का मित्र है। किसान ज्यादा पैदावार लेने के लिए गलत रसायनों का गलत मात्रा और गलत विधि से प्रयोग कर रहे हैं। इससे बीमारियां फैल रही हैं। पर्यावरण को अगर संतुलित रखना है तो इसका हमें ख्याल रखना पड़ेगा।
विज्ञापन

 इस मौके  पर करहल विधायक सोबरन सिंह यादव, सांसद फतेहपुर राकेश सचान, प्रधान रामसरन यादव, रज्जो देवी, प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, सुजीत यादव, पूर्व प्रधान नवीन यादव, वीरेंद्र कश्यप,अश्वनी शाक्य,राजू यादव,अमित कुमार, समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। महाकुंभ में बालविवाह,मृत्यु भोज,भ्रूण हत्या तथा अनेकों कुप्रथाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन हरिपाल सिंह यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed