फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Elderly woman dies in monkey attack

Mainpuri: छत पर टहल रही बुजुर्ग महिला पर बंदरों का हमला...सिर के बल छत से नीचे गिरीं, माैके पर ही तोड़ा दम

Thu, 04 Sep 2025 06:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Sep 2025 06:43 PM IST
सार

बंदरों को अपनी ओर आता देख वृद्धा भागने लगीं। इस दौरान वह संतुलन खोकर सिर के बल छत से नीचे जा गिरीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Elderly woman dies in monkey attack
बंदर हमला, monkey Attack - फोटो : AI

विस्तार

मैनपुरी के नगला रते में बृहस्पतिवार की सुबह छत पर टहलने गई 75 वर्षीय शांति देवी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बचाव के लिए भागते समय वृद्धा संतुलन खोकर छत से नीचे गिर गईं। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांवका बघिरुआ निवासी 75 वर्षीय शांति देवी वर्तमान में अपने पुत्र प्रदीप यादव के साथ कोतवाली क्षेत्र के नगला रते स्थित घर में रह रही थीं। वह बृहस्पतिवार की सुबह नहाने के बाद छत पर टहलने के लिए गई थीं। तभी छत पर बंदरों का एक झुंड आ गया। 
विज्ञापन


आपस में लड़ रहे झुंड के कुछ बंदर वृद्धा पर हमलावर हो गए। बंदरों को अपनी ओर आता देख वृद्धा भागने लगीं। इस दौरान वह संतुलन खोकर सिर के बल छत से नीचे जा गिरीं और शांति देवी बेसुध हो गईं। आनन फानन परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रोते बिलखते परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed