{"_id":"6a5faac119a79f675e02bc73","slug":"elderly-mans-body-found-hanging-from-a-neem-tree-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1114726-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नीम के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नीम के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव
Tue, 21 Jul 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में मंगलवार शाम 55 वर्षीय वृद्ध का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला, शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के पास मंगलवार शाम को ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पेड़ से उतरवाया गया। शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। चेहरे से पहचान कर पाना मुश्किल था। कुछ देर बाद वहां पहुंचे एक परिवार ने शव की पहचान इंद्रपाल निवासी गांव हुसैनपुर के रूप में की। उसने बताया कि इंद्रपाल की तीन दिन पहले परिजन से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद से ही वह लापता थे। इंद्रपाल भट्ठा पर मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन