{"_id":"67d54a22e9729fb11d0d145f","slug":"elderly-man-dies-in-road-accident-in-mainpuri-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बेटी की दवा लेकर लाैट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, माैत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बेटी की दवा लेकर लाैट रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, माैत से परिवार में मचा कोहराम
Sat, 15 Mar 2025 03:06 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 15 Mar 2025 03:06 PM IST
सार
बेटी की दवा लेकर लाैट रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। राहगीर उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शनिवार दोपहर बेटी की दवाई लेकर घर जा रहे रिटायर रोडवेज चालक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
बाबूराम पुत्र रामलाल निवासी बड़ाहार शनिवार दोपहर अपनी पुत्री की दवाई लेकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही गांव के सामने पहुंचे, तभी पीछे से जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 65 वर्षीय बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीर उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। मृतक रोडवेज से चालक पद से रिटायर हुए थे।