{"_id":"6949aacd87cbc4a6100c9942","slug":"ekta-club-reached-the-final-after-defeating-aj-fitness-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-150963-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एजे फिटनेस को हराकर फाइनल में पहुंची एकता क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एजे फिटनेस को हराकर फाइनल में पहुंची एकता क्लब
Tue, 23 Dec 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 मैच के दौरान मैदान पर पहुंचे प्रशंसक। स्रोत पाठक
- फोटो : संस्थान
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन मैदान पर मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार लीग का दूसरा क्वालीफायर मैच खेला गया। इसमें एकता क्रिकेट क्लब ने एजे फिटनेस की टीम आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 82 रनों की शानदार पारी खेलने वाले हर्ष त्यागी मैन ऑफ द मैच बने।
मैच में एजे फिटनेस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एजे फिटनेस से निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए। बल्लेबाज आकाश चौहान ने नाबाद 53, प्रखर ने 26 और सिद्धार्थ गुप्ता ने 24 रन बनाए। एकता क्लब के इमरान खान ने तीन और मदन चौहान ने दो विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्रिकेट क्लब ने 14.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। हर्ष त्यागी ने शानदार 82, अमन यादव ने 33 और रितिक शर्मा ने नाबाद 22 रन बनाए। एजे फिटनेस के अर्शदीप पटेल और अजय चौहान ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
मैच से पहले एसबीआरएल एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक सतीश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वीर विक्रम सिंह ने एकता क्लब के हर्ष त्यागी को प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और विशाल वर्मा ने, स्कोरिंग मोहित सक्सेना और मृदुल रायजादा, कमेंट्री सुनील शुक्ला, नीरज यादव और नीरज कुमार ने की।
मैच के दौरान प्रशंसकों की बीच हुई झड़प
मैनपुरी। क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में मैनपुरी प्रीमियर लीग में एजे फिटनेस और एकता क्रिकेट क्लब के मध्य मैच खेला गया। एक पारी खत्म होने के बाद दूसरी पारी शुरू होते ही क्षेत्ररक्षण कर रही टीम की ओर से विकेट कीपर बदलने को नियम विरुद्ध बताते हुए दूसरी टीम के फ्रेंचाइज ने विरोध किया। इसके बाद दोनों टीमों के प्रशंसक मैदान पर जमा हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के प्रशंसकों के मध्य तीखी झड़प हो गई। आयोजकों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।