फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ekta Club beat Mainpuri Rooster by 206 runs

Mainpuri News: एकता क्लब ने मैनपुरी रोस्टर को 206 रनों से हराया

Sun, 14 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ekta Club beat Mainpuri Rooster by 206 runs
फोटो 8 एमपीएल के उद्घाटन पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह। संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया गया। पहले मैच में एकता क्रिकेट क्लब की धारदार गेंदबाजी के आगे मैनपुरी रोस्टर की टीम धराशायी हो गई। तीन बार की चैंपियन एकता क्लब ने 206 रनों से बड़ी जीत के साथ लीग की शुरुआत की है।
विज्ञापन

एकता क्लब के कप्तान इमरान खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 228 रन बनाए। आर्यन चौधरी ने 68, अमन यादव ने 62 और मोहम्मद अरबाज ने 31 रनों की पारी खेली। मैनपुरी रोस्टर के हैदर अली ने तीन और आलोक दिवाकर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी रोस्टर की पूरी टीम 8.5 ओवर में महज 22 रनों पर ही सिमट गई। एकता क्लब के मदन चौहान ने छह और इमरान खान ने दो विकेट झटके। मैच में अंपायरिंग विशाल वर्मा और हरेंद्र शर्मा, स्कोरिंग मोहित प्रकाश सक्सेना और मृदुल रायजादा, कमेंट्री सुनील शुक्ला, नीरज यादव और नीरज कुमार ने की।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। एकता क्लब के मदन चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ़ बीके सिंह ने दिया। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, डॉ़ सतीश गुप्ता, श्यामू चौहान, घनश्याम दास गुप्ता, डॉ़ राकेश गुप्ता, संजोग मल्ल, अनुपम गुप्ता, डॉ़ अभिषेक गुप्ता, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed