{"_id":"56f27fa94f1c1b873bf14d24","slug":"ek-karod-se-jyaada-kee-gatak-jaenge-daaroo","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से ज्यादा की गटक जाएंगे दारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से ज्यादा की गटक जाएंगे दारू
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
फिल्म में सच में पी शराब
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए एक ओर पुलिस प्रशासन सक्रिय है। वहीं लोगों ने इस दिन दुकानें बंद रहने के चलते पहले से ही शराब का स्टाक कर लिया है। शौकीनों ने विदेशी शराब से लेकर देशी और कच्ची तक का स्टाक किया है। एक अनुमान के मुताबिक होली पर जिलेभर में एक करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिग गई है।
होली का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए होली के दिन शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं। परिणामस्वरूप शौकीन लोगों ने होली से दो दिन पहले ही शराब की खरीदारी कर ली है। बुधवार को शराब की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंग्रेजी शराब के साथ ही देशी शराब की दुकानों पर भी बड़ी संख्या में खरीदारी करते दिखे। उल्लेखनीय है कि महंगी होने के कारण जिले के देहात के क्षेत्रों में कच्ची शराब अधिक बिकती है। जानकारों के अनुसार होली के लिए जिले में एक करोड़ रुपये से अधिक की अंग्रेजी और देसी शराब की खरीदारी की गई है।
शहर के चिन्हित स्थानों के साथ ही कुछ निकटवर्ती ग्रामों में कच्ची शराब खरीदने के लिए मेला सा लगा रहा। इन ग्रामों में पहुंचकर न केवल पड़ोसी ग्रामीणों ने बल्कि शहर के लोगों ने शराब खरीदी।
विज्ञापन
होली पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है। पुलिस के हाथ जो भी चढ़ेगा उसे सबक सिखाया जाएगा। सिटी मोबाइल और एक्सन मोबाइल भी पूरे समय गश्त पर रहेंगी। शांति भंग करने अथवा उत्पात मचाने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। होली के दिन पुलिस और पीएसी के जवान लगातार गश्त करते रहेंगे।
हिमांशु कुमार, एसपी मैनपुरी