{"_id":"67f16375f594382a220d513f","slug":"eight-year-old-girl-was-crushed-by-tractor-in-front-of-her-sister-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दर्दनाक हादसा..बहन के सामने 8 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, शव लेकर भाग गया चालक; इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दर्दनाक हादसा..बहन के सामने 8 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, शव लेकर भाग गया चालक; इस हाल में मिली लाश
Sat, 05 Apr 2025 10:38 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:38 PM IST
सार
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। बहन के सामने आठ वर्षीय बालिका को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक शव लेकर भाग निकला। बाद में रास्ते में शव फेंककर फरार हो गया। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो व परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी में बहन के साथ डेयरी से दूध लेकर लौट रही साइकिल सवार 8 वर्षीय बच्ची को शुक्रवार शाम मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। थाना एलाऊ क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुए इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक शव को लेकर भाग निकला और आधा किमी दूर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी नगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नैना पुत्री श्यामवीर सिंह निवासी गांव मलिखानपुर के रूप में हुई है। आरोपी चालक भी उसी गांव का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें-UP: हेलिकाॅप्टर से छलांग के दौरान पैराशूट में आई खामी...वारंट अफसर की माैत, जवानों को दे रहे थे ट्रेनिंग
विज्ञापन
नैना शुक्रवार शाम को बड़ी बहन रंजना के साथ डेयरी पर दूध लेने गई थी। दूध लेकर दोनों बहनें साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थीं। मलिखानपुर मोड़ के पास मौरंग लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद नैना सड़क पर गिर गई और चालक ने उसे रौंद दिया। बहन को लहूलुहान देख रंजना बदहवास हो गई। इसी बीच चालक नैना के शव को ट्रैक्टर पर रखकर भाग निकला।
ये भी पढ़ें- UP: आगरा में बड़ा हादसा...5 दुकानें ढहीं, मलबे में दबे 9 लोगों को निकाला बाहर; दो भाइयों की मौत
बाद में रंजना जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन बच्ची के शव तक पहुंचे। फिर पुलिस आई और नैना के शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
तीन बहनों में सबसे छोटी थी नैना
हादसे में जान गंवाने वाली नैना तीन बहनों में सबसे छोटी थी। असमय बच्ची की मौत के बाद माता-पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।