फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof of house and shop collapsed many people feared trapped

UP: आगरा में बड़ा हादसा...5 दुकानें ढहीं, मलबे में दबे 9 लोगों को निकाला बाहर; दो भाइयों की मौत

Sat, 05 Apr 2025 04:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

आगरा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। आवास विकास काॅलोनी में पांच दुकानें ढह गईं। दुकानों में निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में नाै लोग दब गए।

विज्ञापन
roof of house and shop collapsed many people feared trapped
बचाव कार्य में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ। दो दुकानों के बीच की दीवार हटाने के दौरान पांच दुकानें छत सहित ढह गईं। दुकान मालिकों सहित 9 लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई। तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से लोगों को निकाला। हादसे में दो की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन













 

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 निवासी शिवशंकर शर्मा के घर के अगले हिस्से में पांच दुकानें बनी हैं। शिवशंकर पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी एक दुकान भांजे ब्रजेश व त्रिलोकी को दे रखी है, जो परचून की दुकान चलाते हैं। दूसरी दुकान शिवशंकर के भाई किशनचंद और तीसरी विष्णु की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दो दुकानों में तीसरे भाई पुष्कर जबकि पांचवीं दुकान विष्णु की पत्नी रेखा की है। पुष्कर और विष्णु की दुकानों में शराब का ठेका चलता था, जो एक अप्रैल को बंद हो गया। इसके बाद दोनों भाई दुकानों के बीच की दीवार तोड़कर दायरा बड़ा करा रहे थे। बल्लियां लगी थीं और मजदूर काम कर रहे थे।

 
विज्ञापन

त्रिलोकी की दुकान भी खुली थी। दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक सभी पांच दुकानें भरभराकर ढह गईं। दुकानों में काम कर रहे लोग और ग्राहक मलबे में दब गए। धूल का गुबार और धमाका हुआ तो चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सेक्टर-4 पुलिस चौकी के सिपाहियों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

 

कुछ ही देर में जगदीशपुरा थाने का फोर्स भी पहुंच गया। इस दौरान लोहे का गर्डर लगने से इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला। एक मजदूर के दोनों पैर लोहे के जाल में दबे थे। कटर से काटने पर पैर कटने का डर था। काफी जद्दोजहद के बाद उसे निकाला जा सका।

शाम साढ़े 6 बजे तक चला बचाव कार्य
सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। इसके बाद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, कई थानों की फोर्स, नगर निगम की बचाव टीमें भी पहुंच गईं। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शाम साढ़े 6 बजे तक चला। इस दौरान किशनचंद उपाध्याय (65) और विष्णु उपाध्याय (60) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सात लोगों को इलाज चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर है।

 

हादसे की जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, नवीन गौतम, पार्षद गौरव शर्मा, डॉ. पार्थसारथी, जितेंद्र फौजी भी मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान का मुआयना किया।

 

मलबे में ये लोग भी दबे थे
मजदूर अर्जुन निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश, ग्राहक सोनू निवासी बसई खुर्द ताजगंज और दीपक सेन निवासी सेक्टर 8, जगदीशपुरा, ब्रजेश शर्मा दुकानदार, अजय चाहर निवासी बीधा नगर बोदला, पुष्कर उपाध्याय, किशन और विष्णु उपाध्याय मलबे में दबे थे, जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed