फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Eight acres burned lacquer crop

आठ बीघा लाह की फसल जली

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Eight acres burned lacquer crop
कुरावली। बुधवार रात मोहल्ला घरनाजपुर के निकट सूखने के लिए आठ बीघा खेत की लाहा की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई। इससे किसान का लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला घरनाजपुर निवासी राम सिंह खेती करते हैं। राम सिंह का आठ बीघा खेत है। इसमें उसने लाहा की फसल की थी। कुछ दिनों पहले उसने फसल को काटकर खेत के निकट सूखने के लिए रख दिया था। बुधवार शाम खेत पर काम करके राम सिंह घर आ गया। रात के लगभग आठ बजे अचानक कटी रखी लाहा की फसल से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने आग पर पानी व मिट्टी डालकर किसी तरह काबू पाया। तब तक लगभग एक लाख रुपये की फसल जलकर राख हो चुकी थी। गुरुवार सुबह पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया। राम सिंह का आरोप है किसी ने जानबूझकर उसकी फसल में आग लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed