फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   education department will recover 60 lakhs of salary from sacked teacher In Mainpuri

बर्खास्तगी के बाद रिकवरी: शिक्षिका से वेतन के 60 लाख वापस लेगा विभाग, फर्जी अभिलेखों पर कर रही थी नौकरी

Fri, 30 Dec 2022 04:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 04:49 PM IST
सार

मैनपुरी में एक शिक्षिका फर्जी अभिलेखों के आधार पर पांच साल से नौकरी कर रही थी। जांच के बाद शिक्षिका के खिलाफ की गई शिकायत सही मिली। उसने एक ही साल में दो अलग-अलग कॉलेजों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल की थी। 

 

विज्ञापन
education department will recover 60 lakhs of salary from sacked teacher In Mainpuri
बर्खास्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किशनी विकासखंड के नगला अहिर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षिका से वेतन की रिकवरी का जाएगी। जिला चयन समिति ने वित्त एवं लेखाधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी किया है। शिक्षिका ने पांच साल में लगभग 60 लाख रुपये वेतन के रूप में प्राप्त किया है। कन्नौज निवासी शिक्षिका फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रही थी। जांच के बाद खुलासा हुआ तो उसे बर्खास्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


कन्नौज जिले के सौरिख निवासी लक्ष्मी ने वर्ष 2018 में शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी। बीएसए को शिकायत मिली कि शिक्षिका ने फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल की है। शिक्षिका ने एक ही साल में दो जगह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली। शिकायत पर बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल और सुनील दुबे से जांच कराई। 
विज्ञापन


जांच के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। रिपोर्ट देखकर सभी आश्यर्यचकित रह गए। शिक्षिका के खिलाफ की गई शिकायत सही मिली। उसने एक ही साल में दो अलग-अलग कॉलेजों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल की थी। यही नहीं शिक्षिका ने समान सत्रों में ही बीए और बीएससी की डिग्री एक ही विश्वविद्यालय से ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चयन समिति ने बर्खास्तगी पत्र को सही पाया

जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने बीती 15 दिसंबर को शिक्षिका के बर्खास्तगी का पत्र तैयार कर जिला चयन समिति को भेजा था। जिला चयन समिति ने 28 दिसंबर को अपने आदेश में शिक्षिका के बर्खास्तगी पत्र को सही पाया। चयन समिति की सहमति के बाद बीएसए ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। अब चयन समिति ने शिक्षिका को वेतन के रूप में दी गई धनराशि की रिकवरी के आदेश जारी दिए हैं। इस संबंध में चयन समिति ने वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है।  

शिक्षिका पर दर्ज होगी एफआईआर 

यही नहीं बीएसए ने बीईओ को शिक्षिका के विरुद्ध विभाग को गुमराह कर नौकरी हासिल करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि विभाग को पांच साल से शिक्षिका धोखा देकर नौकरी कर रही थी। वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षिका से रिकवरी का पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होते ही शिक्षिका से रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 

शिक्षिका के परिजन दे रहे धमकी 

शिक्षिका की बर्खास्तगी की जानकारी समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद शिक्षिका के परिजनों ने बीएसए कार्यालय के एक लिपिक को धमकी दी है। लिपिक ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed