{"_id":"576ec5714f1c1b625fb482f6","slug":"each-plan-aims-to-complete-on-time-jd","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर योजना को समय पर पूरा करने का लक्ष्य: जेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर योजना को समय पर पूरा करने का लक्ष्य: जेडी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हर योजना को समय पर पूरा करने का लक्ष्य: जेडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल में जिले में विकास की गंगा बही है। कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं वहीं कई का कार्य अंतिम चरण में है। मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं। यह बातें पत्रकारों से बात करते हुए संयुक्त आयुक्त आगरा मंडल निशा गोयल ने कहीं।
विकास भवन के अंबेडकर सभागार में शनिवार को संयुक्त आयुक्त डा. निशा गोयल ने कहा कि चार साल में जिले में 337 नवीन मार्ग बनाए गए जबकि 66 निर्माणाधीन हैं। 17 सेतु बन चुके हैं जबकि तीन निर्माणाधीन हैं। इटावा मैनपुरी कुरावली फोरलेन, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रगति पर है। सीएचसी घिरोर और बरनाहल बन चुकी है जबकि जागीर में काम चल रहा है। महिला अस्पताल में 100 शैया, सीएचसी बेवर, कुरावली, कुचेला, करहल, भोगांव, औंछा में 30 शैया मेटरनिटी विंग बन चुकी हैं। 11 पीएचसी बन चुकी हैं जबकि दो निर्माणाधीन हैं। नया पोस्टमार्टम हाउस बन चुका है, बेवर में ट्रामा सेंटर निर्माणाधीन है। सैनिक स्कूल, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली, राजकीय पालीटेक्निक किशनी का निर्माण कार्य चल रहा है। जीजीआईसी रठेरा, छह राजकीय हाईस्कूल, दो माडल स्कूल भवन बन चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पेयजल सुविधा के लिए छह परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जबकि छह निर्माणाधीन हैं। 765 केवीए का विद्युत उपसंस्थान खर्रा में निर्माण चल रहा है। 220 केवीए उपकेंद्र मैनपुरी पर 100 एमवीए परिवर्तक के स्थान पर 160 एमवीए परिवर्तक स्थापित किया गया है। 132 केवीए के कुरावली और कुसमरा में दो उपकेंद्र बन चुक हैं वहीं सुल्तानगंज में बन रहा है। 33/11 केवीए के पांच उपकेंद्र बने हैं जबकि सात पर काम चल रहा है। लोहिया ग्रामों में 56 आंगनवाडी केंद्र बनाए गए हैं वहीं 18 निर्माणाधीन हैं। रिजर्व पुलिस लाइन में 100 लोगों की क्षमता की बैरक, 250 किलोलीटर ओवर हैड टेंक, थाना किशनी और बिछवां में 30-30 आवास, होमगार्ड कार्यालय, जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का निर्माण हो चुका है।ेेे जेल में 10 कैदी बैरक, आठ थानों में हास्टल का निर्माण कार्य चल रहा है। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि उप कोषागार भवन भोगांव का निर्माण हो चुका है। किशनी और करहल तहसील में आवासीय और अनावासीय भवन, घिरोर में अनावासीय भवन का निर्माण चल रहा है। कलक्ट्रेट और दीवानी में अधिवक्ता चेंबरों का निर्माण चल रहा है। बेवर और मैनपुरी बस स्टेंड का कार्य चल रहा है। इस मौके पर सीडीओ डा. उज्जवल कुमार सिंह, एडीएम राकेश कुमार मालपाणी, पीडी विजय कुमार आदि मौजूद थे।