फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   E-rickshaw driver fierce denied

ई-रिक्शा न मिलने से भड़के चालक

Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver fierce denied
ई-रिक्शा न मिलने से भड़के चालक - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन कर डीएम चंद्रपाल सिंह को प्रार्थना-पत्र दिया। साथ ही हाथों में थाली लेकर भीख मांगी। उनका कहना है कि वह मैनपुरी और भोगांव क्षेत्र के पुराने रिक्शा चालक हैं। इसी कार्य से वे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसके अलावा उनके पास कमाई का अन्य कोई जरिया नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने चार वर्ष पूर्व ई-रिक्शा चलाने के लिए आवेदन किया था। मगर अभी तक उन्हें रिक्शा का वितरण नहीं किया गया है। जबकि नगर पालिका में ई-रिक्शा आ चुके हैं। चालकों ने प्रदर्शन कर डीएम से रिक्शा वितरण कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में पोसे लाल, धर्मेंद्र, सर्वेश, राधेश्याम, विश्राम सिंह, माधुरी शरण, राकेश कुमार, सिकंदर, मनोज, वीरपाल, दिवारी लाल, शिवराम, चांद मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed