फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   During the procession of Alam

अलम के जुलूस के दौरान

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
During the procession of Alam
अलम के जुलूस के दौरान - फोटो : अमर उजाला
 मोहल्ला छपट्टी न्यू बस्ती में अलम का जुलूस निकालने के दौरान सोमवार रात 8.30 बजे एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने जुलूस रोक दिया और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जुलूस शुरू कराया। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला पूर्व सैनिक है और घटना के समय शराब के नशे में था।
विज्ञापन

इमामबाड़े से शुरू हुआ अमल का जुलूस रात करीब 8.30 बजे मोहल्ला छपट्टी नई बस्ती में पहुंचा, तभी पूर्व सैनिक ने फायरिंग कर दी। और मौके से भाग गया। जब पता चला कि गोली दूसरे समुदाय के एक पूर्व सैनिक ने चलाई है तो वह भड़क गए। उन्होंने जुलूस रोक कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर सीओ सिटी शिष्य पाल मौके पर पहुंचे। जुलूस में शामिल लोगों ने आरोपी और उसके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर जुलूस फिर शुरू हुआ। पुलिस का कहना है कि किसी सिरफिरे के फायरिंग करने की सूचना मिली है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed