फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   During the checking of broken car glass of bank manager

चेकिंग के दौरान तोड़ा बैंक प्रबंधक की गाड़ी का शीशा

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
During the checking of broken car glass of bank manager
चेकिंग के दौरान तोड़ा बैंक प्रबंधक की गाड़ी का शीशा - फोटो : अमर उजाला
ईशन नदी तिराहा पर गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी ने बैंक शाखा प्रबंधक की गाड़ी को रोकने के लिए बल प्रयोग किया। गाड़ी के शीशे में डंडा मारकर तोड़ दिया। कुछ देर वहां तकरार भी हुई जिसके बाद अधिकारी शिकायत लेकर एएसपी के पास पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक मोहम्मद शमीन, सहायक प्रबंधक विवेक कुमार और स्टाफ कर्मियों के साथ स्कार्पियों से एटीएम में कैश डलवा रहे थे। दोपहर करीब 11.30 बजे जब वह पुलिस लाइन गेट के बाहर लगे एटीएम में कैश डालकर वापस बैंक लौट रहे थे। तभी ईशन नदी तिराहा पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। शाखा प्रबंधक के मुताबिक चालक ने गाड़ी को रोककर किनारे कर लिया। इस दौरान वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने फ्रंट शीशे पर डंडा मार दिया।
विज्ञापन

शीशे का कांच टूटकर बैंक स्टाफ पर गिरा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त सिपाही विवाद करने लगे। अधिकारी गाड़ी लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे वहां एएसपी दिगंबर कुशवाह को घटना की जानकारी दी। चालक रामकैलाश का कहना था कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। मुख्य शाखा प्रबंधक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed