फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   During organically Kufjadan People

बवाल के दौरान खौफजदां रहे लोग

Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
During organically Kufjadan People
बवाल के दौरान खौफजदां रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
करहल चौराहा पर शनिवार दोपहर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने मैनपुरी इटावा मार्ग पर जाम लगा दिया। पहले डंपर में तोड़फोड़ की फिर उसमें आग लगा दी। रोकने का प्रयास करने वाले पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की गई। करीब एक घंटा तक बवाल चलता रहा और पुलिस तमाशबीन बनी रही। इस दौरान इटावा और आगरा मार्ग पर जाम के कारण दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दो उपद्रवियों को हिरासत में लिया है, 55 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हादसे में मरने वाले मोहल्ला अग्रवाल न्यू बस्ती निवासी शंकर लाल (40) और उनका पुत्र हर्षित (12) थे। शंकरलाल अपने पुत्र के साथ शनिवार दोपहर को करहल चौराहा स्थित एक दुकान पर बाइक की सर्विस कराने आए थे और हादसे के वक्त वह सर्विस कराने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वह इटावा जाने वाले मार्ग पर मुड़े, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। शंकरलाल की मौके पर ही मौत हो गई, हर्षित ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। एक सिपाही को गाली गलौज करते हुए धक्के मारकर भगा दिया। ट्रक को जलाने की सूचना के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद सीओ सिटी राजेश चौधरी ने लोगों को वहां से हटाया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने डंपर में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन

हंगामा और ट्रक में तोड़फोड़, आगजनी करने वालों की पुलिस कैमरे आए चेहरों से पहचान कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया है। पांच नामजद और पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को करहल चौराहा पर डंफर की टक्कर से पिता पुत्र की मौत के बाद हुए बवाल से वहां मौजूद लोग दहशत में नजर आए। डंपर में आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिसकर्मी सुरक्षित स्थान ढूंढते नजर आए। स्थानीय लोग दहशत के चलते घरों में दुबके नजर आए। तीन घंटे तक आगरा-इटावा मार्ग जाम रहा।


शनिवार दोपहर को मोहल्ला अग्रवाल न्यू बस्ती निवासी शंकरलाल 12 वर्षीय पुत्र हर्षित के साथ बाइक पर थे। तभी करहल से इटावा जाने वाले पर मुड़ते ही डंपर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में शंकर की मौत मौके पर ही हो गई वहीं पुत्र ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद करहल चौराहा पर करीब दो घंटा तक दहशत का माहौल बना रहा। गुस्साए लोगों ने पुलिस की परवाह किए बगैर ट्रक मेें तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। अचानक बवाल शुरू होते ही वहां मौजूद भीड़ में शामिल लोग दहशत में आ गए। जब भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद डंफर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों के बीच घिरे ट्रक में किस समय धमाका होगा इसी को लेकर वहां मौजूद लोग और स्थानीय लोग काफी देर तक दहशत में रहे। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए। बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसबल को भी स्थिति सामान्य करने में करीब दो घंटा का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed