फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Drizzle made weather pleasant in Mainpuri farmers got relief

Mainpuri Weather News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, किसानों को मिली राहत तो बाजार में बढ़ी रौनक

Tue, 06 Jun 2023 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 08:12 PM IST
सार

Mainpuri Weather News: जिले में बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। इससे किसानों को राहत मिली तो सुहाने मौसम में बाजार में भी रौनक बढ़ गई।

विज्ञापन
Drizzle made weather pleasant in Mainpuri farmers got relief
Mainpuri Weather News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को दिन में हुई बूंदाबांदी से शाम को मौसम सुहाना हो गया। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है तो वहीं किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं। दरअसल किसान अब जल्द ही धान की नर्सरी की बुवाई शुरू कर सकेंगे। गर्मी से राहत मिली तो शाम को किसान खेतों में भी काम करते नजर आए।

विज्ञापन


बीते कई दिनों से बूंदाबांदी के कारण अब तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। सोमवार को गर्मी होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन मंगलवार को हुई बूंदाबांदी ने फिर से राहत दिलाई है। दोपहर बाद अचानक बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। जिले के आसपास बारिश होने से ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में नमी का किसानों को था इंतजार

तापमान गिरने से किसानों ने राहत की सांस ली है। दरअसल जिले में धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में धान की नर्सरी डालने का इंतजार किसानों का था। अधिकतम तापमान में अंकुरण प्रभावित होता है, इसलिए किसानों को मौसम ठंडा होने का इंतजार था। 



यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

दुकानदारों के चेहरे खिले

मंगलवार को जब राहत मिली तो किसानों ने नर्सरी डालने की तैयारी शुरू कर दी है। शाम को ही किसान खेतों में नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार करते नजर आए। बाजारों में भी शाम को रौनक नजर आई। लोगों ने खरीदारी की तो दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे।

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

11 जून को हो सकती है बूंदाबांदी

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मंगलवार शाम को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 11 जून को बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed