फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Driving licences stuck due to slow internet

Mainpuri News: इंटरनेट की धीमी होने से अटके रहे ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 03 Dec 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 03 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Driving licences stuck due to slow internet
फोटो 28 ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लाइन में खड़े लोग
मैनपुरी। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मंगलवार को आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इंटरनेट की रफ्तार धीमी होने के चलते ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन लटके रहे। न तो आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन हो पाया और न ही बायोमेट्रिक प्रक्रिया सही से सुचारू हो पाई।एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रोज करीब 50 से 70 आवेदन आते हैं। सारथी पोर्टल पर आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन होता है। इसके बाद आवेदक को बायोमेट्रिक कराना होता है। मंगलवार को इंटरनेट नहीं आने की वजह से दर्जनों आवेदकों के आवेदन लटके रहे। इससे उन्हें लंबा इतजार करना पड़ा। जनपद में दूर स्थित इलाकों से भी आए लोगों को निराश ही वापस लौटना पड़ा। बायोमेट्रिक काउंटर पर घंटों खड़े होने के बाद ही नंबर आया। करहल से आए सनी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से लाइन में लगा हूं। बायोमेट्रिक के लिए अभी नंबर नहीं आया है। ऐसे में वापस जाना पड़ेगा। बिना लाइसेंस के वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे हमारा काम भी बाधित हो रहा है। कुसमरा के कुलदीप का कहना था कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करीब एक घंटे से खड़े हैं। बता रहे हैं कि सर्वर में दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से काम नहीं हो रहा है। कल फिर से आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed