{"_id":"68aa07e51f2ceb828c026e67","slug":"dog-attacked-child-returning-from-tuition-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्यूशन से लौट रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला...मासूम हुआ घायल, पुलिस ने मालिक के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्यूशन से लौट रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला...मासूम हुआ घायल, पुलिस ने मालिक के खिलाफ दर्ज किया केस
Sat, 23 Aug 2025 11:56 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:56 PM IST
सार
ट्यूशन से घर जा रहे छह साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे बच्चा घायल हो गया। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
dog
- फोटो : adobe stock
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में मोहल्ला मिरकिचिया में ट्यूशन से लौट रहे छह साल के बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुत्ते के हमले में घायल बच्चे का उपचार कराया गया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया के रहने वाले प्रथिमेश मिश्रा ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि शाम को छह साल का बेटा प्रखर ट्यूशन पढ़ कर घर आ रहा था। तभी मोहल्ला निवासी सौरव दुबे के पालतू कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जब वह शिकायत करने गए तो सौरव ने गाली-गलौज की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं सौरव की पत्नी सोनी का कहना है कि उन्होंने कोई कुत्ता नहीं पाला है और न ही उनकी किसी से कहासुनी हुई है। शिकायतकर्ता ने रंजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चे को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।