{"_id":"5761966c4f1c1b847c11c399","slug":"do-you-like-that-she-is-respected-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम भी करो ऐसा ही सम्मान हासिल करो वो मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम भी करो ऐसा ही सम्मान हासिल करो वो मुकाम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सम्मान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतनी मेहनत करें कि दूसरों को सम्मानित करने की स्थिति में पहुंच जाएं। यह वह शब्द हैं जो अभी भी मैनपुरी के मेधावी छात्रों के कानों में गूंज रहे हैं। जिले की दो छात्राएं लखनऊ में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह से लौटी, उन्होंने अपनी यादें अमर उजाला से साझा की।
हाईस्कूल में टॉप करने वाली प्रियंका ने नेहरू स्मारक इंटर कालेज समान से परीक्षा दी थी। वहीं इंटर की अलका सिंह ने कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय से पढ़ाई की थी। दोनों मेधावियों को डीआईओएस आरपी यादव की देखरेख में लखनऊ भेजा गया था। वहां 14 जून को सम्मानित किया गया था। प्रियंका ने बताया कि हाईस्कूल स्तर के बच्चे के लिए सीएम से मिलना किसी सपने से कम नहीं है, लेकिन अमर उजाला ने हमारे इस सपने को सच कर दिखाया है।
वहीं इंटर की टॉपर अलका सिंह ने बताया कि सम्मान देते समय मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे आगे भी इसी प्रकार से मेहनत करती रहें ताकि भविष्य में वह उस स्थान पर पहुंच सकें जहां से वह दूसरों को सम्मानित कर सकें। उन्होंने कहा कि सीएम की यह बात अभी तक उनके कानों में गूंज रही है। मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिली है। अलका का कहना है कि सीएम के हाथों सम्मान पाने को जो सपना देखा तो पूरा हो गया है। सम्मान पाने का वह दृश्य अभी तक आंखों में घूम रहा है।