फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   do sau rupaye ke lie yuvak ko golee maaree, maut

दो सौ रुपये के लिए युवक को गोली मारी, मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 do sau rupaye ke lie yuvak ko golee maaree, maut
पोस्टमार्टम गृह पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव कोसोन में शुक्रवार की रात महज दो सौ रुपये के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, देर रात हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कोसोन निवासी अभय प्रताप चौहान बुधवार को गांव निवासी वेदव्यास की कार रिश्तेदारी में ले गया था। लौटने पर उसने किराए का भुगतान कर दिया था। इस दौरान दो सौ रुपये बाद में देने की बात भी कही थी। वेदव्यास के पुत्र शिवकुमार, कुलदीप और रामकुमार रात करीब 9.30 बजे अभय के घर पहुंचे। किराए के बाकी दो सौ रुपये मांगने को लेकर वहां विवाद होने लगा। इसके बाद उक्त आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दो गोलियां मार दीं। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। बाद में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में आरोपियों के घर में दबिश भी दी, गई मगर वहां कोई नहीं मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


वैन को किराए पर लेने पर विवाद हुआ था। मृतक के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।
शिष्यपाल सिंह, एएसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed