फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DM took stock of preparations

डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 17 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 17 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of preparations
मैनपुरी। नव सृजित तहसील घिरोर का शुभारंभ और शिलान्यास प्रदेश के लोक निर्माण, शिवपाल सिंह यादव 19 सितंबर को कृषि उत्पादन मंडी समिति घिरोर में करेंगे। गुरुवार को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिलाधिकारी चंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को चाक चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा जनता को कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनके साथ एसपी उदय शंकर जायसवाल एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि वह कार्यक्रम स्थल पर मजबूत बैरीकेटिंग लगवाएं। साउंड, मंच की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही न रहे। हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सड़क में कहीं भी गड्ढा न दिखे। हैलीपैड के आसपास बैरीकेटिंग कराई जाए। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सफाई तत्काल कराई जाए। कार्यक्रम में आने वाले अधिकारियों, जनता के वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था दुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे। कार्यक्रम में आने वाली जनता के लिए पीने के पानी की व्यवस्था रहे।    पुलिस अधीक्षक उदय शंकर जयसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनुराग पटेल, अपर जिलाधिकारी सूर्यमणि लाल चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर केके शर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा अनुजेश प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह चौहान, अनिल गुप्ता आदि भी विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed