{"_id":"666d96536f4ae964620cfa88","slug":"dm-sp-heard-complaints-in-samadhan-diwas-in-mainpuri-and-served-notices-to-11-officers-who-absent-2024-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, गैर हाजिर 11 अधिकारियों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, गैर हाजिर 11 अधिकारियों को थमाया नोटिस
Sat, 15 Jun 2024 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:55 PM IST
सार
मैनपुरी में समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। वहीं गैर हाजिर रहे 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया।
विज्ञापन
घिरोर तहसील में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आचार संहिता हटने के बाद शनिवार को पहला संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। घिरोर तहसील में शिकायतें सुनने के लिए डीएम और एसपी पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, एआईजी स्टांप, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, सचिव मंडी घिरोर, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घिरोर शामिल हैं
विज्ञापन
डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। ्रतहसील के सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने समस्याएं सुनीं। रामखिलाड़ी निवासी नगला पीपल ग्राम पंचायत अचलपुर ने खेत में जबरन कब्जा कर जोतने, कौशल्या निवासी मधन ने अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत की।
नगला भाऊ निवासी महावीर सिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण, चंद्रशेखर वकील ने पेशकार के खिलाफ गलत आदेश करने, सुनील कुमार मिश्रा निवासी बहसी ने पट्टे की जमीन को खारिज करने की शिकायत की। संतोष शाक्य निवासी कोसमा हिनूद ने नाला और तालाब खुदवाने की मांग की। कुल 30 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
एसपी विनोद कुमार, एसडीएम सुप्रिया गुप्ता, सीएमओ आरसी गुप्ता, तहसीलदार रवीश कुमार, बीडीओ अवधेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुदीन, जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी नेहा पांडेय, सीडीपीओ प्रभात लक्ष्मी मौजूद रहे।