फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DM-car surrounded by chefs of the ADM sought alms

रसोइयों ने डीएम-एडीएम की गाड़ी घेर मांगी भीख

Mon, 24 Oct 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 24 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
DM-car surrounded by chefs of the ADM sought alms
मांगी भीख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आठ माह से मानदेय न मिलने के चलते परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइयों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में भीख मांगकर विरोध जताया। इतना ही नहीं एसपी ऑफिस के सामने डीएम-एडीएम की गाड़ी का घेराव कर उनसे भी भीख मांगी। डीएम के अर्दली और सिपाहियाें ने रसोइयों को हटाया और गाड़ी ले गए।  
विज्ञापन

राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया एकता संघ के तत्वावधान में 18 अक्तूबर से रसोइया कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को नाराज रसोइयों ने जहां बीएसए की गाड़ी घेर मानदेय मांगा था। वहीं सोमवार को डीएम-एडीएम की गाड़ी का घेराव कर भीख मांगी। इस दौरान डीएम के अर्दली और सिपाहियाें ने रसोइयों को गाड़ी के पास से बमुश्किल हटाया। साथ ही एडीएम जिला स्तर की मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर चले गए। नाराज रसोइयों ने कलक्ट्रेट परिसर में घूम-घूम कर वहां उपस्थित अन्य लोगाें से भी भीख मांगी। तो वहीं डीएम-एडीएम के रुपये नहीं देने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

नारेबाजी कर रसोइयों ने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी न हुईं तो वह भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रखेंगी। जिलाध्यक्ष अनीता ने कहा कि मानदेय के रूप में मात्र एक हजार रुपये मिलते हैं। वह समय से नहीं मिलते हैं। आठ माह से उन लोगों को वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इस मौके पर रसोइया प्रियंका खान, सत्यवती, विमला, कीर्ति, रेखा सहित दर्जनों रसोइयां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रसोइयों की समस्या का समाधान कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्तर की मांगे पूरी करने पर विचार चल रहा है। वहीं शासन स्तर की मांगे पूरा करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
- अशोक श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed