फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DM annoyed seeing piles of garbage everywhere

जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे देख नाराज हुए डीएम

Sat, 11 Jun 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 11 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM annoyed seeing piles of garbage everywhere
जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे देख नाराज हुए डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी डीएम लोकेश एम ने शनिवार को नगर का निरीक्षण किया। दोपहर बाद जगह जगह लगे कूडे़ के ढ़ेर, सड़क किनारे पड़ी नालियों की सिल्ट देख नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम ने पाया कि दोपहर बाद तक शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, नालों की सिल्ट सूखने के बाद भी सड़कों के किनारे जमा है। पूर्व में करहल चैराहे पर पड़े कूड़े, रखे खोखे हटवाकर सार्वजनिक यूरिनल बनाने के निर्देश दिए थे। आज भी वहां कोई कार्य नहीं हुआ है।  मौके पर उपस्थित अवर अभियंता नगर पालिका से कहा कि प्राथमिकता पर शहर के मुख्य चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराएं। करहल चैाराहे से खोखे हटाकर वहां छह फुट ऊंचा यूनिरल बनवाएं और उसमें टायल्स भी लगवायें। डीएम ने अस्थायी रोडवेज बस स्टेंड का निरीक्षण किया। यात्रियों के बैठने हेतु उचित व्यवस्था न होने, पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई। अवर अभियंता को अस्थायी बनी पानी की टंकी को नियमित रूप से भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राधारमन रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली के पास बने नाले का भी निरीक्षण किया। नाले के निर्माण में बरती गई लापरवाही, मानकों की अनदेखी पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली पर रैंप बनवाने, नाले के दोनो ओर कल्वर्ट बनाने के आदेश कार्यदायी संस्था को दिए। करहल रोड़ पर 33/11 केबीए विद्युत सब स्टेशन के पास मार्डन कूड़ाघर बनवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed