फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DJ attorneys in court work-outs

डीजे कोर्ट में वकीलों का कार्य बहिष्कार

Tue, 24 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 24 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
DJ attorneys in court work-outs
कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दीवानी अदालतों का समय बदले जाने की मांग करते हुए दीवानी के वकीलों ने मंगलवार को डीजे कोर्ट में कार्य बहिष्कार किया। मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक करने के बाद वकीलों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि मार्निंग कोर्ट की मांग हर हाल में पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ वकीलों के अनुसार जून माह में अदालतों का समय बदल दिया जाता था। दीवानी अदालतों में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक काम होता था। जिससे वकीलों और वादकारियों को परेशानी से निजात मिल जाती थी। इस बार अदालतों का समय नहीं बदला गया है। इससे वकीलों में आक्रोश है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों की बैठक अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वकीलों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के साथ ही शासन भी वादकारियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। जब वादकारी ही परेशान होंगे तो उनका हित भी प्रभावित होगा। वकीलों ने मांग पूरी कराने के लिए डीजे कोर्ट में एक दिन कार्य बहिष्कार करने का प्रस्ताव रखा। बाद में ज्ञापन डीजे के साथ ही हाईकोर्ट और शासन को भी भेजा। 
विज्ञापन


बैठक में चंद्रभान यादव, सुरेश सिंह यादव, राजीश यादव, अशोक बाजपेयी, धर्मवीर सिंह यादव, जगपाल सिंह यादव, संतोष यादव राजू, संजीव चतुर्वेदी, राजीव यादव, अशोक यादव, राजपाल सिंह चौहान, अनिल शर्मा, एमपी सिंह, विश्व विमोहन राजपूत, न्याम सिंह यादव आदि मौजूद थे। संचालन सचिव सौरभ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-

 
बार काउंसिल ने भी भेजा पत्र
सचिव सौरभ यादव ने बताया कि मार्निंग कोर्ट के संबंध में बार काउंसिल द्वारा एक पत्र जिला जज को भेजा गया है। यह पत्र डीजे आफिस में प्राप्त भी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed