{"_id":"5810a4924f1c1bcf75bc3e36","slug":"diwali-will-be-four-million-electricity-consumption","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर चार मिलियन बिजली की होगी खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर चार मिलियन बिजली की होगी खपत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर जिले में चार मिलियन बिजली की अधिक खपत होगी। शहर में 13 से 14 और देहात में 10-11 मिलियन बिजली की खपत होती है। दीपावली पर बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने अस्थायी कनेक्शन देने की तैयारी की है। बिजली चोरी रोकने को विभाग की टीमें इस बार भी दीपावली पर छापामारी करेंगी। शहरी क्षेत्र में हर रोज 13-14 मिलियन और देहात में 10-11 मिलियन तक की बिजली की खपत होती है। दीपावली पर एक से दो मिलियन तक की खपत बढ़ जाती है। त्योहार पर उपभोक्ता चोरी से बिजली का प्रयोग नहीं कर सकें इसके लिए विभाग ने अस्थायी कनेक्शन देने का भी निर्णय लिया है। जहां मीटर नहीं है और बिजली का उपयोग किया जाना है वहां उपभोक्ता की मांग पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही अस्थायी कनेक्शन दिया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि दीपावली पर बिजली चोरी रोकने को विभाग की टीमें छापामारी करेंगी। उपभोक्ताओं को बिजली चोरी रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि दीपावली पर बिजली चोरी रोकने को विभाग की टीमें छापामारी करेंगी। उपभोक्ताओं को बिजली चोरी रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन